Kumbh 2019
सिर पर मोर मुकुट वाली शाही पगड़ी, काला चश्मा और हाथ में बांसुरी लेकर वह रोज कुंभ में अपने आगे-पीछे भीड़ बटोर रहे हैं। गले में मोती-मूंगा, स्फटिक और रत्नों के जड़ाऊ हार। कानों में कर्णफूल, हाथों में कंगन, कड़ा, पैरों में पैजनियां, उंगलियों में छल्लेदार अंगूठियां उनके रूप की शोभा हैं। वह बताते हैं कि कृष्ण के साथ ही वह राधा का भी शृंगार करते हैं। इसलिए कि राधा के बिना कृष्ण अधूरे हैं।