फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: महिला महामंडलेश्वरों-महंतों ने बदली संगम की छटा, लाल चुनरी में सजकर पहुंची वैष्णवी माता

Tue, 05 Feb 2019 10:45 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh 2019
परंपरा, संस्कार और संस्कृति के संगम में सोमवार को भारतीय साध्वियों ने जमकर डुबकी लगाई। कई साध्वियां लगाने पालकी से पहुंचीं। महिला महंत और महामंडलेश्वरों के रथों के पीछे सैकड़ों शिष्याओं का रेला हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
Niranjan Jyoti
निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रथ पर सवार होकर निकलीं तो उनके पीछे कारवां चल पड़ा। हाथों में साध्वी निरंजन ज्योति की होर्डिंग और बैनर लिए लोग झूमते-नाचते चल रहे थे। छत्र-चंवर के साथ पहुंची निरंजन ज्योति ने संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

3 of 5
mauni amavasya
जूना अखाड़े की माई बाड़ा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आराधना गिरि ने शिष्याओं के साथ संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ ऋषि गिरि, यशोदा गिरि समेत कई साध्वियां थीं। इसी तरह महंत मीरा पुरी के साथ इटली की साध्वी तारा पुरी, राधानंद सरस्वती समेत 15 से अधिक साध्वियां थीं। मीरा पुरी पालकी से पहुंची थीं।

4 of 5
vaishno mata
इसी दौरान लाल चुनरी में सज धज कर महंत वैष्णवी माता भी छत्र-चंवर के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंची तो उनकी झलक पाने के लिए रेला उमड़ पड़ा। साध्वी वैष्णवी सोने के आभूषणों से सज धज कर पहुंची थीं। संगम तट पर साध्वियों ने पूरे ठसक अंदाज के साथ शाही स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh
जूना अखाड़े की ही साध्वी शैलजा ने पचासों शिष्याओं के साथ संगम में डुबकी लगाई। जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर पशुपति पीठाधीश्वर साध्वी हेमानंद गिरि ने नेपाल की सौ से अधिक साध्वियों के साथ संगम में शाही स्नान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें