Foreigner sadhvi
महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद के साथ दर्जन भर से अधिक विदेशी साध्वियां शाही स्नान के लिए पहुंची, तो प्रेममई साईं मां के साथ सौ से अधिक युवा संन्यासिनियां हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए आईं। इटली, कनाडा, आस्ट्रिया, रूस, जर्मनी की विदेशी साध्वियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। परंपरागत संगम तट पर अघ्र्य देकर अपने-अपने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। पायलट बाबा के भी साथ विदेशी साध्वियां चल रही थीं।