फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह शुरू होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन, 11 मिनट पहले पहुंची पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन

Sat, 02 Feb 2019 10:52 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
T 18 - फोटो : twitter
विज्ञापन

देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इसी माह नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस बात के संकेत दिए हैं। इस बीच शनिवार को वंदे भारत जिसे पूर्व में टी-18 नाम था उसका उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में तीसरा एवं इलाहाबाद से वाराणसी के बीच पहला ट्रायल किया गया। खास बात यह रही कि इसे मुगलसराय रूट से चलाया गया। ऐसे में इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में ट्रेन का संचालन रेलवे बोर्ड इसी रूट से करें।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार की सुबह छह बजे नई दिल्ली से चली। कानपुर रुकते हुए ट्रेन को 12.25 बजे इलाहाबाद पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 11 मिनट पहले ही जंक्शन पहुंच गई। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर 11 मिनट के ठहराव के बाद वंदे भारत मुगलसराय रूट के मिर्जापुर, जिवनाथपुर के रास्ते वाराणसी पहुंची।

इसे दिन में 2.35 बजे वाराणसी पहुंचना था लेकिन ट्रेन दस मिनट की देरी से 2.45 बजे वहां पहुंची। 27 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वापस 3.13 बजे वाराणसी से चली जो शाम 5.35 बजे जंक्शन पहुंची। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इसके पूर्व दिन में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल राज्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिए कि इसी माह वंदे भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने आधिकारिक रूप से उन्होंने कुछ भी कहने को मना कर दिया। इस बीच ट्रेन ने दिल्ली से वाराणसी की 754 किलोमीटर की दूरी कुल 8.35 घंटे में तय की। इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम एके द्विवेदी ने बताया कि ट्रेन का एनसीआर जोन में तीसरा ट्रायल हुआ। पहला ट्रायल दिल्ली से आगरा, दूसरा दिल्ली से इलाहाबाद एवं तीसरा दिल्ली से वाराणसी वाया इलाहाबाद, मिर्जापुर के रास्ते शनिवार को हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें