फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश आज भी प्रतिबंधित

Sat, 23 Feb 2019 10:53 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ व अवकाश के मद्देनजर मेला क्षेत्र में शनिवार को सुबह आठ से रात आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। अफसरों ने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं, पुलिस प्रशासन एवं मीडिया के वाहनों को ही भीतर जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


शहर क्षेत्र से आने वाले वाहनेां को प्लाट नंबर 17, पीपा वर्कशॉप, गल्ला मंडी व दधिकांदो पार्किंग में व नैनी की ओर से आने वाले वाहनेां को नवप्रयागम, देवरख पार्किंग में रोका जाएगा। उधर झूंसी में वाराणसी व जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनेां को छतनाग, महुआबाग, चीनी मिल, पूरेसूरदासपुर व समयामाई पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। तेलियरगंज, एलनगंज की ओर से आने वाले वाहन बक्शी बांध, बड़ा बघाड़ा कछार व गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें