Kumbh 2019
प्रयाग और झूंसी रेलवे स्टेशन पर भी खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी और नैनी जंक्शन से दिन भर में 41 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अलावा प्रयाग जंक्शन से छह और झूंसी एवं इलाहाबाद सिटी से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। इसके अलावा नियमित ट्रेन नौचंदी, संगम, हरिद्वार एक्सप्रेेस, चौरीचौरा, कालका मेल, जोधपुर हावड़ा, मुरी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी जंक्शन से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सवार हो गए। उधर रोडवेज ने भी सभी अस्थाई बस स्टेशनों के साथ सिविल लाइंस बस स्टेशन से दिन भर में 2500 बसों का संचालन किया। फैजाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, बांदा, चित्रकूट रूट की बसों में श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ ज्यादा ही रही।