फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: पुलवामा पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की हुंकार, 'सरकार दिखाए पुरुषार्थ'

Wed, 20 Feb 2019 12:48 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
माघ पूर्णिमा के पांचवें स्नान पर्व पर मंगलवार को किन्नर अखाडे़ के संत-महात्माओं ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में संगम पर अमरत्व स्नान किया। सबसे पहले किन्नरों की बऊचरा माता और महाकाल को संगम में स्नान कराया गया, फिर सभी किन्नर संत, महात्माओं ने डुबकी लगाई।
 
विज्ञापन

2 of 5
Kumbh 2019
डुबकी के बाद किन्नर अखाड़ा आचार्य ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, सरकार राजनीति करने के बजाय पहले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही पाक को पता चल सके कि भारत को छेड़ना आसान नहीं है। इसका खामियाजा उसे भुगतना ही पडे़गा।

 
विज्ञापन

3 of 5
Kumbh 2019
किन्नर समाज इस घटना से सर्वाधिक आहत है। हम बच्चा या बच्ची के पैदा होने पर उसकी सलामती, लंबी उम्र और उन्नति की दुआ मांगते हैं। ऐसे में अगर आतंकी घटनाओं में उनकी मौत होती है, हमें सबसे ज्यादा दुख होता है। कहा, देश के भीतर आतंकवादियों की मदद करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ  सख्त कारवाई की जाए क्योंकि बिना यहां के लोगों की मिलीभगत के इतनी बड़ी घटनाएं नहीं हो सकती हैं।

4 of 5
Kumbh 2019
अमरत्व स्नान में किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर के साथ महामंडलेश्वर मयूरी माई, पुष्पा माई, पवित्रा माई, संजना माई, कमल माई, कामिनी, पीतांबरा, जोया त्रिपाठी, मुस्कान, सतपुत्र अनुराग शुक्ला, पंकज सहित अन्य महंत, श्रीमहंत. पीठाधीश्वर सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओ के साथ संगम स्नान कर पूजन. अर्चन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumbh 2019
आभार यात्रा पांच को
महाशिवरात्रि पर स्नान के बाद पांच मार्च को सुबह नौ बजे दारागंज से आभार यात्रा निकलेगी। सहयोग और सम्मान करने के लिये शहरियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें