फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में लगी योग की पाठशाला, बाबा रामदेव ने सिखाई बारीकियां

Mon, 28 Jan 2019 03:59 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को साधकों को योग एवं प्राणायाम की बारीकियां सिखाईं। गुरु कार्ष्णि कुंभ मेला शिविर में उन्होंने योगाभ्यास के साथ ही स्वदेशी अपनाओ का नारा भी दिया। कार्यक्रम में गुरु शरणानंद जी महाराज, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, रमेश भाई ओझा आदि मौजूद थे। शिविर 31 जनवरी तक सुबह पांच बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। उनके साथ हरिद्वार से योग एवं आयुर्वेद में अनुभवी भी आए हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में स्वामी रामदेव संत मोरारी बापू से मिलने भी पहुंचे। दिव्य प्रेम ज्योति जाग्रत मिशन के शिविर में उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य सहित आशीष भाई, आचार्य शांतनु, संजय चतुर्वेदी, मोनिका अरोड़ा, डॉ. एनपी सिंह आदि के साथ ‘वैश्विक शांति का आधार: हिन्दुत्व’ पर चर्चा की।

इससे पहले शनिवार को देर शाम वह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां संगठन के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार, संजय जी, स्वामी महेशानंद,स्वामी शक्ति जी, स्वामी विवेकानंद, स्वामी हरिदास, भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति व युवा भारत के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब, कहां होंगे शिविर
- 31 जनवरी से 4 फरवरी/ दिन में 3.30 से सात बजे तक/योग एवं भागवत कथा का दिव्य संगम, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि
- एक से चार फरवरी/सुबह सात से नौ बजे तक/स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज, परमार्थ निकेतन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें