फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े का अभिन्न अंग: स्वामी अवधेशानंद

Fri, 15 Feb 2019 04:03 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवदेशानंद गिरि ने बृहस्पतिवार को किन्नर अखाड़े को जूना अखाड़े का अभिन्न अंग और हिस्सा करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी किन्नर अखाड़ा जूना के साथ रहेगा। जिसके दर्शन मात्र से दरिद्रता और सारे विकार दूर हो जाते हों, उसे अपने से कौन दूर करना चाहेगा। किन्नरों के दर्शन से धन की ही नहीं, ज्ञान की भी कमी दूर हो जाती है। यह बातें उन्होंने किन्नर अखाड़े में आयोजित अपने सम्मान समारोह में कहीं। 
विज्ञापन


किन्नर आर्ट विलेज में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि को सम्मानित किया। किननरों ने स्वामी अवधेशानंद को फूलमाला से लाद दिया।

इस मौके पर स्वामी अवधेशानंद ने लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की जमकर तारीफ की। कहा कि उनमें गजब की संगठन शक्ति है। जिस तरह उन्होंने देशभर के किन्नरों को एकजुट कर मुख्य धारा से जोड़ा और उनको सम्मान दिलाया, वह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उनके भीतर सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है। इनके प्रयासों से किन्नर अखाड़ा को नई पहचान मिली है। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि किन्नर समाज हमेशा से तिरस्कृत रहा है। इस समाज को किसी ने अपनाने की कोशिश नहीं की। न सम्मान मिला न ठिकाना, लेकिन जूना अखाड़े के महामंत्री महंत हरि गिरि और आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद ने इस समाज को संरक्षण प्रदान कर बड़ा संदेश दिया है।

शाही स्नान में किन्नर अखाड़े को शामिल किए जाने से पूरे देश ही नहीं, दुनिया भर में एक अलग संदेश गया है। इसके लिए किन्नर समाज जूना अखाड़े का हमेशा आभारी रहेगा। इस मौके पर किन्नर अखाड़े की उत्तर भारत की प्रभारी भवानी मां, महामंडलेश्वर पुष्पा माई, मयूरी, पवित्रा, कमल माई, कामिनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थीं। इससे पहले मिश्र बंधुओं ने भजनों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें