महंत श्रद्धानंद गिरि बने महामंडलेश्वर
- फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
पंचदशनाम आवाहन अखाड़े की ओर से शुक्रवार को एक और संत को महामंडलेश्वर बनाया गया। आवाहन महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद पुरी जी की अध्यक्षता में अखाड़े की रीति-नीति के मुताबिक जूनागढ़ के महंत श्रद्धानंद गिरि को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी गई।
चादरविधि के तहत महासचिव श्रीमहंत सत्यगिरि जी महाराज, संरक्षक श्रीमहंत नीलकंठ गिरि, महामंडलेश्वर बालयोगेश्वरानंद गिरि ने चादर ओढ़ाकर उन्हें अखाड़े की मान्यता दी। बाद में अन्य अखाड़ों के श्रीमहंतों ने भी अपने-अपने अखाड़े की ओर से चादर ओढ़ाकर उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया।
अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत मनमोहन गिरि के मुताबिक निवर्तमान महामंडलेश्वर ब्रह्मांड पुरी के बाहर होने से यह पद रिक्त था। उन्हें बीते दिनों अखाड़े ने निष्क्रियता के कारण अलग कर दिया था। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, श्रीमहंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्रीमहंत कैलाशानंद ब्रह्मचारी सहित आवाहन के रमता पंच मौजूद थे।