फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के बाद प्रयागघाट शिफ्ट होंगी ट्रेनें, पहले 13 फरवरी से किया जाना था तय

Sat, 09 Feb 2019 02:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर 13 फरवरी से शिफ्ट की जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब कुंभ मेले के बाद शुरू होगा। रेलवे का तर्क है कि कुंभ मेले के अभी दो स्नान पर्व बाकी है। ऐसे में अगर ट्रेनें शिफ्ट की जाती हैं तो स्नान पर्व के दौरान प्रयागघाट पहुंचने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिए जाने की वजह से यात्रियों को वहां पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस, जौनपुर पैसेंजर को 13 फरवरी से प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया था। इसके अलावा प्रयाग जंक्शन से चलने वाली प्रयाग-कानपुर इंटरसिटी, प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयाग-कानपुर पैसेंजर को भी शिफ्ट करने की बात कही गई थी।

फिलहाल पूर्व में घोषित इन ट्रेनों को रेलवे ने प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने के अपने निर्णय को स्थगित कर दिया है। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने इसकी पुष्टि की है। इस बारे में लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार का कहना है कि कुंभ के बाद ही अब इन ट्रेनों को प्रयागघाट शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें