फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ खत्म भी हो गया, और नहीं शुरू हो पाया एयरोबोट का संचालन

Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन

कुंभ खत्म हो गया लेकिन गंगा में एयरोबोट का संचालन नहीं शुरू हो सका।  वाराणसी से प्रयागराज के बीच मार्च के पहले सप्ताह से सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी लेकिन, अभी तक वाराणसी में ही एयरोबोट नहीं आ पाई है। ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली यह योजना शुरू हो पाएगी इस पर भी सवाल उठने लगा है। कुंभ से पहले ही वाराणसी से प्रयागराज के बीच गंगा नदी में एयरोबोट सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी। सर्वे कर लिया गया था मगर संचालन के लिए एजेंसी तय नहीं हो पाई।

विज्ञापन


इसके बाद 26 जनवरी से इसके उद्घाटन की घोषणा की गई। फिर भी सेवा शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद संगम स्नान के लिए आए केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग, जहाजरानी, भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह से एयरोबोट सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। उन्हाेंने यह दावा भी किया था कि वाराणसी में एक एयरोबोट आ गई है। मुंबई की एक संस्था ने सर्वे भी किया लेकिन अब फिर सबकुछ ठप है। स्थानीय अफसरों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में इस सेवा पर ही सवाल उठने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें