स्वागत करने वालाें में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, सूबे की कैबिनेट मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, सिद्धार्थनाथ सिंह शामिल रहे। यहां उन्हें देश की सांस्कृतिक समृद्धि से भी रूबरू कराया गया। 12 प्रदेशों के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से मेहमानों का स्वागत किया।
लंच के बाद एनआरआई दल को अरैल घाट ले जाया गया। वहां से वे फूलों से सजे क्रूज व नावों से सभी वीआईपी किला घाट पहुंचे। सैकड़ों एनआरआई ने संगम में डुबकी लगाई। अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप, बड़े हनुमान का दर्शन किया।
इसके बाद अरैल में कला ग्राम, संस्कृति ग्राम में प्रागैतिहासिक काल से लेकर सिंधु कालीन सभ्यता, रामायण, महाभारत काल से अब तक के संदर्भों पर आधारित झांकियों का अवलोकन किया। यहां भी 12 राज्यों के कलाकारों ने अपनी लोक नृत्य की थिरकन से विदेशी अतिथियों का स्वागत किया।