कुंभ मेला क्षेत्र में सवा लाख शौचालय स्थापना का काम आधा अधूरा है। शौचालयों का टोटा होने से श्रद्धालु हाथ में लोटा पकडऩे को मजबूर है। खुले में शौच किए जाने से ओडीएफ दावों की धज्जियां उड़ रही हैं।
कुंभ क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। कहीं ढांचे खड़े कर कनेक्शन नहीं किए गए हैं तो कहीं पर्ची के मुताबिक सुविधा नहीं दी जा रही है। सेक्टर १५ के साथ छह और सात सेक्टर में हालत सर्वाधिक खराब है।
स्वास्थ विभाग की ओर से शौचालय स्थापना का कार्य करने वाली वाली पांच संस्थाओं में चार बाहर की हैं। उन पर अफसरों के निर्देश का कोई असर नहीं पड़ रहा है। पर्ची लेकर शौचालय सुविधा के लिए आने वालों को माकूल जवाब नहीं मिल रहा है।
शौचालय के लिए परेशान घूम रहे संस्थाओं में निंबार्काचार्य मुकुंददेवाचार्य पीठ के हरिव्यासी मिथिला अव्यवस्था से काफी क्षुब्ध हैं। सेक्टर 14 में दस शीटर शौचालय अधूरा है। यहां आसपास पांच सौ से अधिक धर्मार्थी रह रहे हैं। दुर्गंध के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल है। आसपास रहने वाले परेशान हैं। इसी तरह की दिक्कत सेक्टर पांच और छह में है। सैकड़ों लोग पर्ची लेकर घूम रहे हैं, उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है।
शौचालय स्थापना का काम लगभग पूरा है। पहले पर्ची लेकर बाद में लोगों के एक साथ आने से डिमांड और सप्लाई मिस मैच हो रही है। वेंडरों से तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया है।
डॉ. अशोक कुमार पालीवाल, एडी हेल्थ कुंभ मेला प्रभारी स्वास्थ