फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: संगम पर एक साथ राष्ट्रध्वज और धर्मध्वज, रेती पर गुंजा राष्ट्रगान

Fri, 25 Jan 2019 11:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के साथ ही शनिवार को संगम की रेती पर भी उल्लासपूर्वक गणतंत्र दिवस की धूम मचेगी। धर्मध्वजाओं से सजी तंबुओं की नगरी में अबकी पूरे जोरशोर के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी है। अखाड़ों, शंकराचार्यों, संतों, संस्थाओं, पीठाधीश्वरों, महामंडलेश्वरों के शिविरों में सांस्कृतिक विविधता के साथ एकता का संदेश तो दिया ही जाएगा, बहुरंगी सांस्कृतिक छवियां भी समग्र देश की छाप प्रस्तुत करेंगी।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान दोनों साथ-साथ गाया जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक दही-जलेबी के साथ ही अखाड़े की रर्सोई में सभी प्रांतों के भोजन की छाप रहेगी। पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में ध्वजारोहण के बाद सभी प्रांतों की मिठाइयां परोसी जाएंगी। बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंत दुर्गादास के मुताबिक धर्मध्वजा के समीप ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान भंडारा भी होगा।

शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के शिविर में धर्मध्वजा और राष्ट्रध्वज संग-संग फहराने के बाद देश में शांति-सद्भाव के लिए याज्ञिक अनुष्ठान किया जाएगा। शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के शिविर मेें भी खास आयोजन की तैयारी है। जूना अखाड़े में श्रीमहंत हरिगिरि की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस समारोह पर संतों को सम्मानित भी किया जाएगा। टीकरमाफी आश्रम में स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज पूरी शान से फहराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नर अखाड़े में धर्मध्वज-राष्ट्रध्वज संग-संग फहराया जाएगा

किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की देखरेख में सुबह 11 बजे धर्मध्वज-राष्ट्रध्वज संग-संग फहराया जाएगा। दंडी सन्यासियों के अलग-अलग शिविरों में भी ध्वजारोहण के तहत सेक्टर-चौदह के दंडी बाड़े के चरखी-दादरी शिविर में स्वामी ब्रह्माश्रम की अगुवाई में ध्वजारोहण होगा। टीकरमाफी आश्रम में स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज समारोह मनेगा। कंप्यूटर बाबा के शिविर में भी धर्म ध्वज संग राष्ट्रध्वज फहराया राष्ट्र को नमन किया जाएगा।

गंगा सेना शिविर में राष्ट्रकल्याण को आहुतियां
गंगा सेना शिविर में संयोजक योग गुरु स्वामी आनंद गिरि की देखरेख में बटुकों की ओर से  राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत के साथ धर्मध्वज और राष्ट्रध्वज संग-संग फहराया जाएगा। बाद में राष्ट्र के कल्याण के लिए आहुतियां डाली जाएंगी। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। बालिका शिक्षा को लेकर श्रद्धालुओं को शपथ भी दिलाई जाएगी।

शंकराचार्य स्वरूपानंद के शिविर में ध्वजारोहण 28 को
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शिविर में गणतंत्र दिवस समारोह तिथि के मुताबिक माघ कृष्ण अष्टमी, 28 जनवरी को मनाया जाएगा। परमधर्मसंसद के तहत संग-संग धर्मध्वजा और पचास फीट ऊंचा तिरंगा लहराकर राष्ट्र को नमन किया जाएगा। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ ही गंगा गीत भी गूंजेगा। संस्कृत के विद्यार्थी परेड करके राष्ट्रध्वज का वंदन करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कहते हैं, शिविर में राष्ट्रीय पर्वों को तिथि के अनुसार मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें