फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019ः मेले में नागाओं ने मचाया हंगामा, डंडा मारकर श्रद्धालु का तोड़ा हाथ

Wed, 06 Feb 2019 03:16 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Naga sadhu - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सेक्टर 15 में संगम लोवर मार्ग के पास दो नागाओं मंगलवार ने हंगामा मचा दिया। अंबेडकरनगर से आए एक श्रद्धालु को डंडा मारकर हाथ तोड़ दिया। दोनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस मौके पर हुंची तो दोनों नागा साधु भाग निकले। सीओ और एसडीएम ने दोनों के टेंट वहां से हटवा दिए। उन्होंने वहां अतिक्रमण कर टेंट बनाया था। झूंसी में संगम लोवर मार्ग पर धर्मसंघ शिविर के सामने दो नागाओं ने अतिक्रमण कर टेंट बनाया हुआ था।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर वह टेंट से सामने से गुजर रहे श्रद्धालुओंं को अपने पास बुला रहे थे। उनके पास कोई चला गया तो ठीक नहीं तो वह गाली गलौज कर रहे थे। उसी समय अंबेडकरनगर से आए एक भक्त को भी दोनों नागाओं ने बुलाया। जब वह नहीं गए तो नागाओं ने कुछ कह दिया। श्रद्धालु ने भी पलटकर कुछ बोला तो दोनों ने डंडा लेकर श्रद्धालु को दौड़ा दिया। दोनों ने श्रद्धालु को पीटने के बाद उसका हाथ तोड़ दिया। दोनोंं वहां डंडा लेकर सबको गालियां देने लगे तो लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

इंस्पक्टर झूंसी चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे, इससे पहले ही दोनों नागा साधु वहां से भाग निकले थे। आस पास के लोगों ने बताया कि दोनोंं प्रतिदिन हंगामा मचाते हैं। अधिकारियों को सूचना दी गई। एसडीएमऔर सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों नागाओं के टेंट उखाकर अखाड़े में पहुंचा दिया। अखाड़े के पदाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें