फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: वसंत पंचमी से पहले 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Sat, 09 Feb 2019 09:39 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन

आधी रात से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंच गए। फाफामऊ, बख्शीबांध, नागवासुकी, दारागंज से घाट जाने वाले रास्तों पर पैदल बढ़ने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। शनिवार की दोपहर वसंत पंचमी तिथि लगने से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी। कुंभ मेला कंट्रोल रूम के मुताबिक देर शाम तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। 

विज्ञापन


अरैल से फाफामऊ के बीच संगम स्नान के लिए बनाए गए 40 घाटों पर दोपहर बाद से ही वसंत पंचमी की डुबकी लगने लगी। तिथि मिलने की वजह से दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालु संगम स्नान के साथ दान-पुण्य कर निकलने लगे। आठ किमी लंबे गंगा के दोनों किनारों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तीसरे स्नान पर्व पर रेला को देखते हुए वॉच टॉवरों पर लाउड हेलर व स्पीकरों की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

संगम जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं के पेयजल व्यवस्था के लिए हैंड स्टॉल, स्टैंडी, टैंकरों की संख्या बढ़ा दी गई है। स्नान पर्व पर सुरक्षा के तहत जल, थल, नभ से निगरानी की जा रही है। शाम छह बजे के बाद बख्शीबांध, नागवासुकी से गंगा पार जाने वाले पांटून पुलों पर आस्था का रेला उमड़ने से धक्कामुक्की होती रही। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन

संगम नोज पर सौ मीटर दायरे में फोटोग्राफी प्रतिबंधित

इससे तिल-तिल कर लोग आगे बढ़ते रहे। अखाड़ों के शिविरों के अलावा आध्यात्मिक संस्थाओं के कैंपों में देर रात तक लोग पहुंचते रहे। कड़ाके की ठंड में घाटों के अलावा संगम जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह समूहों में लोग अपनों के साथ डेरा जमाए हुए हैं। 

वसंत पंचमी के तीसरे और आखिरी शाही स्नान पर हाईकोर्ट के आदेश के क्रम संगम नोज समेत अन्य घाटों पर 100 मीटर की दूरी तक फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी प्रतिबंधित कर दी गई है। कुंभ मेला प्रशासन ने यह जानकारी दी। मेला क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर कोई चार पहिया वाहन नहीं चलेगा।

मीडियाकर्मियों के पास ही वाहन पास
स्नान पर्व पर प्रिंट व इलेक्ट्रानिक्स मीडिया के लोग अपने कैंप तक वाहन ले जा सकेंगे। मीडिया पास ही उनके वाहन पास माने जाएंगे। 
विज्ञापन

अखाड़ा मार्ग पर आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

तीसरे और आखिरी शाही स्नान को देखते हुए अखाड़ा मार्ग पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। आम लोगों को अखाड़ा मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मौनी अमावस्या पर अव्यवस्था फैलने को लेकर साधु-संतों की नाराजगी को देखते हुए मेला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 

आधी रात से अक्षयवट से त्रिवेणी मार्ग के बीच पांच पांटून पुल बंद
कुंभनगर। वसंत पंचमी के शाही स्नान को देखते हुए शनिवार की रात 12 बजे से पांच पांटून पुलों पर यातायात रोक दिया गया। अक्षयवट से त्रिवेणी मार्ग तक पुल संख्या एक से पांच तक पांच पांटून पुल बंद रहेंगे। शास्त्री बृज व नया पुल पर भी यातायात बंद कर दिया गया है। पुराना यमुना पुल खुला रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें