मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन तब तब आग ने तीसरी मंजिल पर स्थित ज्यादातर दुकानों को चपेट में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। इनमें मेला क्षेत्र व सेना की भी दमकल शामिल थीं। सूचना पर डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अफसर भी पहुंच गए।
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जब आग नहीं बुझ सकी तो मौके पर एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। रात साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान का सही आंकड़ा फिलहाल नहीं मिल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि आग की चपेट में आई 20 दुकानों में करोड़ों का सामान राख हुआ है। आग कैसे लगी, इस बारे में अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
सीएफओ रविंद्र शंकर मिश्र ने कहा किआग कैसे लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ऊपरी तल पर जिस कादिर नाम के व्यापारी की ज्यादातर दुकानें व गोदाम नष्ट हुए हैं, उसका कहना है कि आग लगाई गई है। जांच की जा रही है।