फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आजः 09 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Sat, 09 Feb 2019 12:12 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh me aaj
विज्ञापन
Kumbh (कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ में 29 जनवरी को एक और इतिहास रचा गया। पहली बार लखनऊ से बाहर कुंभनगरी में आयोजित की गई प्रदेश कैबिनेट की पहली  बैठक में दुनिया के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। 31 जनवरी को कुंभ मेले में विहिप की धर्मसंसद में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए तो धर्मसंसद के आखिरी दिन 1 फरवरी को राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। 
विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


आज महाकुंभ का 26वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- भूतत्व एवं खनिकर्म,आबकारी तथा मद्यनिषेध मंत्री अर्चना पाण्डेय अरैल के गंगा शंकुल में आगमन 12 बजे।

2- केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास भारत सरकार प्रकाश जावेडकर आज कई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
3- गंगा मंच सेक्टर चार में नूरन सिस्टर्स नाइट मुंबई।
4- अक्षयवट मंच सेक्टर 4 धोबिया लोकनृत्य जीवन राम, भजन मिथिलेश,भोजपुरी गायन मंगला विश्वकर्मा, धु्रपद गायन मल्लिक ब्रदर्स की प्रस्तुति। 
5- भारद्वाज मंच सेक्टर 6 भजन कमलाकांत, लोकगायन डा. प्रतिभा मिश्रा, बिहुलोक नृत्य उत्पल ज्योति बोरा की प्रस्तुति।
6- युमना मंच सेक्टर 17 गोटीपुआ दशभुजा गोटीपुआ नृत्य दल, भजन पं. रामदेव शर्मा, भरतनाट्टयम माधवी, भोजपुरी गायन विष्णु राजा की प्रस्तुति।
7- सरस्वती मंच सेक्टर 13 मीरा के नागर शामेंद्र सिंह,  कोमल  गांधार नाटक सुनील योगी की प्रस्तुति। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें