फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या की तैयारी मुक्कमल, 8 किमी में 40 घाटों पर लगेगी डुबकी

Sun, 03 Feb 2019 07:46 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mauni amavasya
विज्ञापन

मौनी पर तीन करोड़ से अधिक लोगों के स्नान की उम्मीद है। इसकी शुरुआत रविवार को आधी रात से हो गई। इस महास्नान के लिए फाफामऊ से अरैल तक आठ किमी के क्षेत्र में 40 घाट बनाए गए हैं। संगम नोज समेत हर घाट पर पर्याप्त पानी का इंतजाम है। अखाड़ा मार्ग तथा स्नान घाट पर किसी का प्रवेश नहीं होगा। अखाड़ा मार्ग के दोनों तरफ बेरिकेडिंग के बाहर से श्रद्धालु शाही स्नान देख सकेंगे।

विज्ञापन


अखाड़ों के शाही स्नान की शुरुआत भोर में 5.15 बजे से होगी और शाम 4.20 बजे तक चलेगा। अखाड़ा मार्ग के दोनों तरफ आकस्मिक मार्ग भी बनाए गए हैं। स्नान के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा से निपटने की विशेष तैयारी की गई है।

हर घाट पर जल पुलिस, गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि नदी के भीतर बने बैरियर को पार न करें। नदी में नाव पर अस्पताल और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। ताकि, किसी तरह की दुर्घटना पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


पूरा मेला तथा आसपास का इलाका सीसीटीवी कैमरे की नजर में है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर रविवार को अभ्यास भी हुआ। एडीजी एसएन साबत, मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह सबसे बड़ा स्नान पर्व है।
 

विज्ञापन

रेलवे से बेहतर तालमेल पर रही नजर

तीन करोड़ लोगों के स्नान की उम्मीद है। इसे देखते हुए मेला और जिले में समुचित इंतजाम किए गए हैं। इन अफसरों ने हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी मेला केपी सिंह, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी मोहित अग्रवाल आदि अफसरों ने सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और सभी इंतजाम देखे।

कुंभ 2013 में हुए हादसे को देखते हुए जिला और मेला प्रशासन का रेलवे से बेहतर तालमेल पर विशेष जोर है। मेला प्रशासन और रेलवे के सीसीटीवी के कंट्रोल रूम भी एक दूसरे से कनेक्ट हैं। इसे भीड़ नियंत्रण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके मद्देनजर दोनों विभाग के कंट्रोल रूम की कनेक्टिविटी रविवार को जांची गई। प्रशासन और रेलवे के अफसरों की बैठक भी हुई। साथ ही मंडलायुक्त ने रेलवे के अफसरों संग जंक्शन तथा अन्य स्टेशनों का निरीक्षण किया।

संगम पर भी खुला खोया पाया केंद्र
मौनी अमावस्या के मद्देनजर संगम नोज पर भी खोया पाया केंद्र खुल गया है। कम्प्यूट्रीकृत केंद्र अन्य सभी सुविधाएं से लैस है। वहां एलईडी स्क्रीन भी लगा है। यह केंद्र पूरे आयोजन के दौरान रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें