फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महास्नान: 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, तस्वीरों में देखें विहंगम नजारा

Mon, 04 Feb 2019 07:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
mauni amavasya
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी है। श्रद्धालु देर रात से ही स्नान करने शुरू कर चुके हैं। हालांकि शाही स्नान 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ, लेकिन उससे पहले ही लोग घाटों पर जमकर स्नान किया। आइए हम आपको उनकी फोटो दिखाते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
mauni amavasya
5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में डुबकी लगाने का दावा किया जा रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज आने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। संगम जाने वाली सड़कों पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों की इंट्री पूर्णतया रोक दी गई है, ताकि पैदल श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

3 of 9
mauni amavasya
आस्था, विश्वास और कामनाओं के संगम में कुंभ के दूसरे और सबसे बड़े स्नान पर्व के मौनी अमावस्या पर आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं से संगम क्षेत्र ठसाठस भर गया है।

4 of 9
mauni amavasya
 दिव्य, भव्य और सुरक्षित आयोजन के रूप में विश्व पटल पर कुंभ के प्रचार का भी असर दिखा। 
विज्ञापन

5 of 9
mauni amavasya
रविवार को पूरे दिन इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, प्रयाग, दारगंज, फाफामऊ, झूंसी, रामबाग रेलवे स्टेशनों के अलावा सिविल लाइंस बस अड्डा से संगम की ओर से जाने वाली सड़कों पर सिर्फ सिर पर गठरी, कंधे पर झोला, हाथों में हाथ, एक-दूसरे का गमछा पकड़े श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन

6 of 9
mauni amavasya
शहर से कुंभ मेला के इंट्री प्वाइंट तक ही नहीं, फिर मेला क्षेत्र के अंदर तक सिर पर गठरी ही गठरी ही दिखाई दे रही है। बसों, ट्रैक्टर-ट्रालियों व निजी वाहनों को झूंसी, अंदावा, फाफामऊ, नेहरू पार्क के पास रोक दिए जाने से हर तरफ से पैदल कारवां उमड़ता रहा।
विज्ञापन

7 of 9
mauni amavasya
संगम किनारे जमे श्रद्धालुओं ने 11 बजे रात के बाद से ही स्नान शुरू कर दिया और इसी के साथ आस्था के महाकुंभ में महास्नान का पर्व शुरू हो गया।

8 of 9
mauni amavasya
रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन

9 of 9
mauni amavasya
मौनी अमावस्या के शाम 7 बजे तक 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें