फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: लोकरंगों से मुग्ध करती रहीं मालिनी,  ‘अपना पूर्वोत्तर’ समारोह का हुआ समापन

Sat, 02 Mar 2019 12:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ पर्व में संस्कार भारती की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म ‘अपना पूर्वोत्तर’ का तीन दिनी समापन समारोह शुक्रवार से आरंभ हुआ। पहले दिन लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने लोकरंगों से समा बांधा। उन्होंने पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए विंग कमांडर अभिनन्दन का अभिनंदन किया। उनकी तुलना हनुमान से करते हुए उन्होंने हनुमान के लंका प्रसंग पर गीत सुनाया। देशभक्ति गीतों के बीच कहा, जवान देश की शान हैं। इसी क्रम में उन्होंने गीत ‘जय जय राम राजा राम’ के बाद कृष्ण आधारित होली लोकगीत सुनाकर तालियां बटोरीं। 

विज्ञापन


सेक्टर सात स्थित संस्कार भारती के शिविर में जुटे लोगों ने मालिनी के गीतों को खूब सराहा। संस्कार भारती अध्यक्ष कल्पना सहाय के मुताबिक दो मार्च को पूर्वोत्तर के कलाकार सुबह नौ बजे संगम तट पर शोभायात्रा निकालेंगे और शाम छह बजे से शिविर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगे। अंतिम दिन तीन मार्च को शाम छह बजे से उड़ीसा के कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य शिवविवाह और भारत माता की आरती उतारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें