दुनिया भर के लोग भव्य कुंभ की दिव्यता देखने हजारों किलोमीटर दूर से चले आ रहे हैं। संगम में मोक्ष की एक डुबकी लगा लेने को आतुर विशाल जनसमूह रोज ही बड़ी संख्या में कुंभनगरी पहुंच रहा है। शाही स्नान पर तो संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। तीसरे और आखिरी शाही स्नान यानी वसंत पंचमी पर भी करोड़ों की भीड़ उमड़ी, तब से श्रद्धालुओं का रेला लगातार बना हुआ है।