फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: किन्नर अखाड़े को पांच करोड़ की जरुरत, सीएम योगी से मांगी मदद

Fri, 08 Feb 2019 01:19 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले के मद्देनजर संतों के ठौर सहित अन्य सुविधाओं के लिए सरकार की ओर से संतों को दी गई आर्थिक मदद के क्रम में अब किन्नर अखाड़े ने भी सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की है। किन्नर अखाड़ा प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद से मुलाकात करके उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


पत्र के मुताबिक किन्नर अखाड़ा अपना विस्तार करना चाह रहा है। ऐसे में अन्य अखाड़ों की तर्ज पर किन्नर अखाड़े को भी पांच करोड़ की जरूरत है ताकि किन्नर समाज अपने आश्रम का निर्माण कर सके। किन्नर अखाड़े के गठन से अब किन्नर, समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। इससे समाज और सनानत धर्म को मजबूती मिलेगी।


तीन दिनी शंख वादन
योग प्रतियोगिता 15 से सेक्टर बारह, संगम लोअर मार्ग स्थित किन्नर आर्ट विलेज में 15 फरवरी से तीन दिनी शंख वादन योग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के मुताबिक शंखनाद का उद्देश्य शंख को प्रत्येक हिंदू के घर-घर पहुंचाना है। लोग स्वयं शंख लेकर आएं। 14 फरवरी तक सुबह दस से शाम पांच बजे तक के बीच पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें