फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: वंदे भारत एक्सप्रेस में लंच-ब्रेकफास्ट शताब्दी से महंगा, यहां देखें रेट चार्ट

Fri, 08 Feb 2019 01:01 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी से शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले लंच और ब्रेकफास्ट के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस में ब्रेकफास्ट, मार्निंग टी एवं लंच का टैरिफ जारी कर दिया है। शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले इसमें मिलने वाले लंच और ब्रेकफास्ट का रेट ज्यादा है। इलाहाबाद जंक्शन से वाराणसी के 1.35 घंटे के सफर में यात्रियों को लंच भी दिया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने ट्रेन का किराया जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


देश में सर्वाधिक लंबी दूरी की शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच होता है। यह दूरी 706 किलोमीटर की है। जबकि वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी की कुल 737 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भोपाल शताब्दी की बात करें तो इसके एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को लंच के लिए 245 एवं चेयर कार के यात्रियों को 200 रुपये देने होते है, लेकिन वंदे भारत में यह दर क्रमश: 399 एवं 344 रुपये है।

दिल्ली से ट्रेन की रवानगी का वक्त सुबह छह बजे रहेगा। जो 10.20 बजे कानपुर और 12.25 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं दिन में दो बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में वाराणसी से वंदे भारत दिन में तीन बजे रवाना होगी। जो शाम 4.35 बजे इलाहाबाद जंक्शन, शाम 6.30 बजे कानपुर एवं रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। दिल्ली से इलाहाबाद आने में वंदे भारत 6.25 घंटे, कानपुर से इलाहाबाद 02.05 घंटे एवं इलाहाबाद से वाराणसी पहुंचने में 1.35 घंटे का वक्त लेगी। रेलवे बोर्ड निदेशक टीएंडसी मुदित चंद्रा ने एनसीआर के पीसीसीएम एमएन ओझा को इस आशय का पत्र जारी कर दिया है।

 
कहां से कहां तक टाइप ऑफ सर्विस एग्जीक्यूटिव कार चेयर कार
नई दिल्ली से वाराणसी ब्रेकफास्ट, मार्निंग टी, लंच 399 344
नई दिल्ली से कानपुर ब्रेकफास्ट, मार्निंग टी 155 122
नई दिल्ली से इलाहाबाद मार्निंग टी 155 122
कानपुर से इलाहाबाद ब्रेकफास्ट, मार्निंग टी 15 15
कानपुर से वाराणसी मार्निंग टी, लंच 259 237
इलाहाबाद से वाराणसी लंच 244 222
वाराणसी से नई दिल्ली इवनिंग टी, स्नैक्स, डिनर 349 288
वाराणसी से कानपुर इवनिंग टी, स्नैक्स 105 66
वाराणसी से इलाहाबाद इवनिंग टी, स्नैक्स 105 66
इलाहाबाद से नई दिल्ली इवनिंग टी, स्नैक्स, डिनर 349 288
इलाहाबाद से कानपुर इवनिंग टी, स्नैक्स 105 66
कानपुर से दिल्ली टी, डीनर 259 237

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें