फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त रहेगा शटल बसों से सफर, 300 बसें चलेंगी शहर में

Sun, 03 Mar 2019 12:36 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Shuttle Bus
विज्ञापन

कुंभ मेले के छठे एवं आखिरी स्नानपर्व पर महाशिवरात्रि को भी शटल बसों में श्रद्धालु फ्री में सफर कर सकेेंगे। हालांकि, पूर्व में हुए पांच अन्य स्नान पर्वों के मुकाबले इस बार 500 की बजाय 300 शटल बसों का ही संचालन रोडवेज द्वारा किया जाएगा। दरअसल, कुंभ के सभी छह स्नान पर्व पर रोडवेज ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 500-500 बस चलाने का एलान किया था। मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा पर शहर में 500 शटल बसें चलीं भी। बाकी के दिनों में 217 शटल बसों का ही संचालन रोडवेज ने विभिन्न रूटों के लिए किया।

विज्ञापन


अब कुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि चार मार्च को है। इस पर भी 500 शटल बसों का संचालन होना था, लेकिन भीड़ कम जुटने की वजह रोडवेज ने 300 बस चलाने की ही तैयारी की है। इस दौरान शटल बसें स्नान पर्व पर सिविल लाइंस और हिंदू हॉस्टल तक ही आएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के लिए होगी। वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के लिए स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आने का क्रम भी शनिवार को शुरू हो गया है। रोडवेज की तमाम बसें यात्रियों से भरी आई। रोडवेज के कुंभ मेला प्रभारी डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक सोमवार को शटल बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें