फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ नगरी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा, संतों ने श्रद्धालुओं की सेवा का उठाया बीड़ा 

Mon, 14 Jan 2019 08:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ नगरी में संतों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा का बीड़ा उठा लिया है। मेला क्षेत्र के सेक्टर 15 में महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज ने आधुनिक सुविधाओं का एक अस्पताल खोला है। 50 बेड के इस अस्पताल में दस प्राइवेट वार्ड के साथ आईसीयू की भी सुविधा दी गई है। कल्पवासी थाने के समीप बने इस अस्पताल का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने किया।

विज्ञापन





महानिर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज ने उद्घाटन के अवसर पर बताया कि अस्पताल 14 फरवरी तक संचालित होगा। अस्पताल में 50 बेड सामान्य वार्ड के एवं 10 प्राइवेट वार्ड बनाए गए हैं। अस्पताल में सीबीसी  सेल काउंटर, यूरीन एनालाइजर, एक्सरे एवं हार्ट पेशेंट के लिए लाइफ सपोर्ट मशीन (वेंटीलेटर) की सुविधा दी गई है। इस अवसर पर मिशन के प्रबंधक डा. आचार्य बृजेश शास्त्री ने बताया कि पहली बार कुंभ में मोबाइल वेंटीलेटर की भी  सुविधा दी गई है। इसे मरीज तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने महामंडलेश्वर प्रखर जी के इस सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने गंगा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। कहा कि आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां  की एक साफ सुथरी नदी का  जल उन्होंने एक बोतल में भरा। तब उनके पास पहले से ही गंगा जल भी बोतल में  था। चार पांच दिन बाद आस्ट्रेलिया की नदी के जल वाली बोतल खोली तो उसमें बदबू आ रही थी। लेकिन गंगा जल जस का तस ही था। इससे सिद्ध होता है कि गंगाजल  पवित्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्ष्णि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरुशरणानंद ने की, जबकि संचालन आचार्य बृजेश शास्त्री ने किया। इस अवसर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजना ज्योति, सांसद श्यामा चरण गुप्ता, सांसद सतीश गौतम, पूर्व मंत्री  इंदु प्रकाश  मिश्र, महामंडलेश्वर विश्वआत्मानंद, महंत रवींद्र गिरि, महंद रवींद्र पुरी, महंत राम सेवर गिरि आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अस्पताल में सारी सुविधाएं नि:शुल्क
प्रखर जी परोपकार मिशन की ओर से संचालित इस अस्पताल में  एक्सीडेंट वाले केस भी अस्पताल में लिए जाएंगे। इसके  अलावा अस्पताल में हड्डी रोगियों के लिए फिजियोथेरपी की भी सुविधा रहेगी। इसमें मरीजों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा इस शिविर में नि:शुल्क चिकित्सा के  साथ  हर शाम संत प्रवचन भी आयोजित होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें