फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, 7 दिशाओं से मिलेगा प्रवेश, 95 पार्किंग स्थलों में 5 लाख वाहन

Mon, 14 Jan 2019 07:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए इस बार मेला पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत ही कुल 95 स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्क होंगे। दूसरे जिलों से आने वाले श्रद्धालु सात इंट्री प्वाइंटों से प्रयागराज में प्रवेश कर सकेंगे। 

विज्ञापन


जिले में जिन सात मार्गों से आवागमन होता है उनमें जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, रीवा-चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ व प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग शामिल हैं। मेले में आने वाले श्रद्धलु इन्हीं मार्गों से होकर जिले में प्रवेश करेंगे। सभी मार्गों पर भारी व हल्के वाहनों के प्रवेश के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मेला पुलिस का दावा है कि इनमें से 70 फीसदी पार्किंग स्थल ऐसे हैं जिनसे स्नान घाटों की दूरी एक से पांच किमी के भीतर है। 30 प्रतिशत पार्किंग स्थल ऐसे हैं जिनकी दूरी संगम क्षेत्र से पांच किमी से ज्यादा है।

हालांकि इन पार्किंगों का उपयोग तभी किया जाएगा जब पास स्थित पार्किंग स्थलों में जगह नहीं रह जाएगी। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पार्किंग स्थलों से शटल बसों व ई रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं जिनके जरिए वह संगम क्षेत्र के करीब पहुंच सकेंगे। कुल पार्किंग में से 18 सैटेलाइट पार्किंग होंगी जिनमें अमानती घर, वेंडिंग जोन, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, साइनेज, एलईडी व टीवी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग स्थल की पूरी सूचना

मार्ग  भारी वाहन    हल्के वाहन
जौनपुर   हरिनाथधाम, कमलेश डिग्री कॉलेज, ग्रीन लैंड    चीनी मिल, पूरे सूरदास व समयामाई
वाराणसी कान्हा मोटर, सरस्वती द्वार महुआबाग, पटेलबाग, छतनाग, नागेश्वर, ट्राएंड मोटर, शिव मंदिर
मिर्जापुर   सरस्वती हाईटेक पश्चिमी, पूर्वी    देवरख उपरहार, ओमेक्स सिटी, सरस्वती हाईटेक पश्चिमी
रीवा-चित्रकूट धनुहा, एफसीआई व इंदलपुर     नवप्रयागम, एग्रीकल्चर, लेप्रोसी
कानपुर नेहरू पार्क सैन्य भूमि, साईनाथ, नवयुग स्मार्ट सिटी व अभय मेमोरियल  काली एक्सटेंशन, कार्यशाला पीपा पुल, गल्ला मंडी, सीएमपी, सीआईसी, इविवि, बीएचएस
लखनऊ  बेला कछार, चंपतपुर, घाटमपुर व आदमपुर  भारत स्काउट गाइड, एनसीसी, बड़ा बघाड़ा, एमएनएनआईटी, एनआरआईपीटी
अयोध्या-प्रतापगढ़ बेला कछार, पांडेय की बाग, राजापुर व शिवगढ़ भावापुर भारत स्काउड गाइड, एनसीसी, बड़ा बघाड़ा, एमएनएनआईटी, एनआरआईपीटी
                                                                                                                     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें