Kumbh 2019
सीतापुर के सिधौली से आए कसमांडा शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश अवस्थी संगम स्नान से अभिभूत हो गए। बोले, पिता देव प्रकाश अवस्थी की इच्छा पूरी करने के लिए प्रयागराज आया। साथ में दोस्त रोहित शुक्ला को भी लाए हैं, ताकि पिताजी को दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि पिछले कुंभ की अपेक्षा इस बार गंगा जल काफी साफ है। व्यवस्थाएं भी ठीक हैं।