फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से पहले संगम पर आस्था का रेला, तस्वीरों में देखिए भव्य कुंभ का दिव्य नजारा

Sun, 03 Mar 2019 02:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
Kumbh 2019
 महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व से पहले शनिवार को संगम पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक त्रिवेणी तट पर श्रद्धालुओं तांता लग गया।
विज्ञापन

2 of 10
Kumbh 2019
दिन भर पुण्य की डुबकी के साथ स्नान-दान और ध्यान की होड़ मची रही। वीआईपी किला घाट से लेकर संगम नोज तक के घाटों पर हर जगह भीड़ उमड़ती रही। शाम तक लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

3 of 10
Kumbh 2019
शनिवार को एक बार फिर संगम क्षेत्र भीड़ से पट गया। भोर से ही संगम की सड़कों पर वाहनों का तांता लग गया।

4 of 10
Kumbh 2019
हालांकि स्वच्छता पर विश्व रिकार्ड कायम करने के लिए गई मार्गों पर सुबह ही झाड़ू लगने से आठ पांटून पुलों पर आवाजाही ठप किए जाने से गंगा पार झूसी व अरैल की तरफ से वाहन संगम की ओर नहीं जा सके। इस वजह से उस पार भी कारों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

5 of 10
Kumbh 2019
इधर, हर्षवर्धन चौराहे के मेेले के प्रवेश मार्ग पर भी वाहनों की कतारें लगने से लोग तिल-तिल कर बढ़ते रहे।
विज्ञापन

6 of 10
Kumbh 2019
दिन के 12 बजे तक बालसन चौराहा, सीएमपी चौराहा से लेकर सोहबतिया बाग की सड़कों पर कारों का तांता लगने से पैदल निकलने में भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

7 of 10
Kumbh 2019
श्रद्धालुओं ने संगम के दोनों किनारों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। एक तरफ डुबकी लगती रही, दूसरी ओर पूजा, अर्घ्य और दान का सिलसिला चलता रहा।

8 of 10
Kumbh 2019
 जयकारे भी गूंजते रहे और महिलाएं चादरें बिछाकर गंगा के गीत भी गाती रहीं। विदेशी श्रद्धालु भी कुंभ की दिव्यता देखने पहुंचे।

9 of 10
Kumbh 2019
हल्दी-चंदन के टीके भी लगते रहे। संगम पर हर तरफ सुख, समृद्धि, शांति की कामना चहुंदिश होती रही।
विज्ञापन

10 of 10
Kumbh 2019
स्नान, ध्यान और पूजा-पाठ के बाद स्नानार्थी अपने घरों की ओर बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें