संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक मंचों पर कलाकारों के संगीत का जादू चला। जिसका आनंद दर्शकों और श्रोताओं ने खूब उठाया। अक्षयवट, भारद्वाज और यमुना मंच पर लोक नृत्य, लोक गायन, नृत्य संगीत, नाट्य कलाओं की मनोहारी प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने भी मंच पर गीतों और गजलों की झड़ी लगा दी। जिससे पंडाल में बैठे दर्शक झृूम उठे। इसी तरह केपी इंटर कालेज कला मंच, लेप्रोसी मिशन और सरस्वती घाट पर लखनऊ के कलाकार अर्चना शर्मा ने लोक नृत्य, गायिका शोभा अवस्थी ने बुंदेलखंडी लोकगीत गीत सुनाकर समा बांध दिया।