फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: सांस्कृतिक मंचों पर दिखा कलाकारों के नृत्य और संगीत का जादू, जमकर झूमे दर्शक

Thu, 28 Feb 2019 03:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति  विभाग के सांस्कृतिक मंचों पर कलाकारों के संगीत का जादू चला। जिसका आनंद दर्शकों और श्रोताओं ने खूब उठाया। अक्षयवट, भारद्वाज और यमुना मंच पर लोक नृत्य, लोक गायन, नृत्य संगीत, नाट्य कलाओं की मनोहारी प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने भी मंच पर गीतों और गजलों की झड़ी लगा दी। जिससे पंडाल में बैठे दर्शक झृूम उठे। इसी तरह केपी इंटर कालेज कला मंच, लेप्रोसी मिशन और सरस्वती घाट पर लखनऊ के कलाकार अर्चना शर्मा ने लोक नृत्य, गायिका शोभा अवस्थी ने बुंदेलखंडी लोकगीत गीत सुनाकर समा बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरैल मंच पर मोहन लाल जैसल ने लोकनृत्य, आलोक भारतीय ने लोक नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  प्रयागराज के वेदानन्द विश्वकर्मा ने नाटक का मंचन किया। जिसकी दमदार पटकथा को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसी तरह विश्वविद्यालय तिराहे और ट्रैफिक चौराहे के सांस्कृति मंचों पर जौनपुर की अनुपमा साहू ने नाटक मंचन किया।

रायबेली के कन्हैया लाल यादव ने आल्हा गायन कर अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। हीरालाल हलवाई चौराहे, हाथी पार्क और प्रयागराज जंक्शन के निकट स्थित सांस्कृतिक मंचों पर लखनऊ के निर्देशक मुहम्मद हफीज ने नाटक का मंचन किया तो प्रयागराज के सुभाषचंद्र यादव ने बिरहा की मार्मिक प्रस्तुति से की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें