फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: कई संस्कृतियों और धर्मों का यहां हो रहा संगम, मुस्लिम नेता भी हैं संतों के भक्त

Mon, 28 Jan 2019 10:34 PM IST
देव कश्यप नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरातल कुंभ नगरी में विभिन्न संस्कृतियों एवं धर्मों का मिलन देखने को मिल रहा है। कहीं संतों के पंडालों से सिक्खों की गुरुवाणी तो कहीं यीशू के पोषकों के मुख से हरे-रामा- हरे कृष्णा जैसे भक्ति भजन के राग सुनाई दे रहे हैं। इन्हीं में एक शाश्वतम शिविर है जहां मुस्लिमों द्वारा बनाई पंडाल में राम-नाम का जाप हो रहा है। यहां स्वामी जी बड़े सहज भाव से अपने भक्तों को रामकथा सुनाते हैं। 

विज्ञापन

 

कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 11 में करीब दो एकड़ भूमि पर शाश्वतम शिविर बना हुआ है। यहां हरिद्वार के स्वामी उमाकांतानंद महाराज जी रामकथा सुनाते हैं। जिसे शहर के मुस्लिम नेता रईस अहमद ने भव्यता के साथ बसाया है। अहमद दो कुंभ से शिविर के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। रईस अहमद बताते हैं कि शिविर को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए महाराज जी मेले का काम छह माह पहले दे देते हैं। ताकि शिविर को अध्यात्मिक दृष्किोण से तैयार किया जा सके। इस कार्य में करीब दो से तीन माह लगते हैं। इसके साथ ही महाराज जी का विशेष टेंट होता है। इसमें महाराज स्नान, ध्यान और विश्राम करते हैं। 

मुस्लिम नेता हैं महाराज जी के भक्त 
महाराज उमाकांतानंद के रामकथा का प्रभाव हिन्दू, सिक्ख इसाई पर ही नहीं है, बल्कि मुस्लिमों पर भी है। शहर के सपा नेता हाजी माशूक खान और इनका परिवार महाराज जी के अनुयायी हैं। जब प्रयागराज में इनका प्रवचन होता है, तो पूरा परिवार आकर प्रवचन सुनते हैं और महाराज जी के चरणों में शीश झुकाते हैं। यहां तक महाराज जी को उन्होने दो लग्जरी गाड़ियां भी भेंट की है। इनकी ख्याति और बढ़े इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में माशूक खान ने महाराज जी के नाम से करीब दो सौ अधिक होर्डिंग्स लगवा दिये हैं। इन होर्डिंग्स में माशूक खान की भी तस्वीर लगी हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें