फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ आएं तो खाने-पीने के साथ कपड़े धोने की भी छोड़ दें चिंता, ये है खास व्यवस्था

Wed, 06 Feb 2019 03:44 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभनगर में पाप धुलने की इच्छा से आने वाले श्रद्धालु यहां से स्वच्छ कपड़े भी ले जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को यह सहुलियत देने के लिए व्हील डिटरजेंट पाउडर ने कुंभ क्षेत्र के भीतर 20 मशीनें लगवाई हैं। यह मशीनें 7 फरवरी से काम करना शुरू करेंगी। पंद्रह मिनट के भीतर 10 कपड़े धुलकर सामने होंगे। इसमें इस्तेमाल के लिए डिटरजेंट पाउडर भी व्हील की तरह से श्रद्धालुओं को मुफ्त में दिया जायेगा। 

विज्ञापन


व्हील ने सेक्टर पांच के हरिश्चंद्र मार्ग एवं सेक्टर 14 के सूरदास मार्ग में यह मशीनें लगवाई हैं। दस मशीनें सेक्टर पांच में एवं दस मशीनें सेक्टर 14 में लगाई जाएंगी। विशेष तकनीक से निर्मित यह मशीनें बिना बिजली के चलती हैं। इनको साइकिल में पैडल मारने की तर्ज पर चलाया जा सकेगा।

पैंडल मारते ही मशीन काम करना शुरू कर देगी। मशीन भी श्रद्धालु खुद से चलायेंगे। एक मशीन से करीब 15 मिनट के भीतर 10 कपड़े धुले जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को व्हील का बना दस रूपये वाला पाउडर भी निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन


कपंनी अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा कपड़े होने पर उनको अतिरिक्त पाउडर निशुल्क मिलेगा। बचने पर वे इसे घर भी ले जा सकेंगे। कंपनी ने कपड़े साफ करने की यह सुविधा कुंभ के समापन तक जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें