फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019 में नेपाल से हंगरी तक पहुंची अपराजिता की मुहिम, साध्वियों को दिलाई शपथ

Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन

कुंभ में आईं पड़ोसी देश नेपाल के अलावा हंगरी की साध्वियों ने मंगलवार को अमर उजाला की अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल मुहिम को विश्व व्यापी बनाने का आह्वान किया। नेपाल की पशुपति पीठाधीश्वर प्रथम महिला शंकराचार्य हेमानंद गिरि और जूना अखाड़े की माईबाड़ा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आराधना गिरि ने नेपाली साध्वियों के साथ जूना अखाड़े की अन्य भारतीय साध्वियों को नारी गरिमा के प्रति वचनबद्ध होने के लिए शपथ दिलाई।

विज्ञापन


शंकराचार्य हेमानंद ने अपराजिता का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि वह कुंभ के बाद नेपाल के अलावा अन्य देशों में इस अभियान को गति प्रदान करेंगी। दोपहर दो बजे सेक्टर-16 स्थित जूना अखाड़े के एक शिविर में सौ से अधिक साध्वियों को अपराजिता बनाया गया। नेपाल, भारत के अलावा हंगरी की साध्वियों ने अपराजिता मुहिम से जुडऩे का संकल्प लिया।

इस मौके पर शपथ दिलाने के बाद पशुपति पीठाधीश्वर शंकराचार्य जगद्गुरु हेमानंद गिरि ने अमर उजाला की मुहिम को सराहा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में मातृशक्ति को जागृत करने और उनके स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा के लिए अपराजिता अभियान से जुड़कर काम किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान से जन-जन को जोड़े जाने की जरूरत है

उन्होंने बताया कि कुंभ के बाद नेपाल पहुंचकर वह वहां इस अभियान को गति प्रदान करेंगी, ताकि नारी गरिमा के साझा अभियान को साकार किया जा सके। माईबाड़ा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आराधना गिरि ने कहा कि इस अभियान से जन-जन को जोड़े जाने की जरूरत है, ताकि लोग समाज में बहन -बेटियों के प्रति आदर की सीख ले सकें।

इस मौके पर जूना अखाड़े की माईबाड़ा की कोतवाल सरोज गिरि, साध्वी भागीरथी गिरि, सुंदर गिरि, माया गिरि, श्रीमहंत उमा गिरि, श्रीमहंत राधा गिरि, महंत ऋषि गिरि, महंत लक्ष्मी गिरि, महंत विष्णु पुरी, दुर्गा गिरि, सावित्री गिरि, आशा गिरि के अलावा हंगरी की अनिको समेत कई साध्वियां मौजूद थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें