विदेशियों के हेल्प..हेल्प ...करने पर घाट पर मौजूद एनडीआरएफ टीम उन्हें घाट पर लाई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें संभालने में दो घंटे लगे।
बीपी नार्मल होने के बाद उन्होंने राहत महसूस की। देर शाम एस कैटरिन ने खुद को स्वस्थ बताया। रात में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि 'होली गंगा सेव माई लाइफ ....जय श्री कृष्ण।