फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबाओं के शिविरों में होगा फिल्मी सितारों का जमघट, अनूप जलोटा और राखी सावंत का दिखेगा जलवा

Wed, 16 Jan 2019 11:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस सीरियल में नई नवेली नायिका जसलीन मथारू के साथ चर्चा में आए भजन गायक अनूप जलोटा और अपनी बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली नायिका राखी सांवत का जलवा भी कुंभनगरी में देखने को मिलेगा। इसी तरह कई बाबाओं के शिविरों में बालीवुड सितारों का जमघट लगने वाला है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड से अपनी संन्यास यात्रा शुरू करने वाले पायलट बाबा के शिविर में सितारों को सबसे ज्यादा जमघट देखने को मिलने वाला है। यहां पर जलोटा और राखी सामंत के अलावा महाभारत सीरियल में पांडव की भूमिका निभाने वाले पांचों कलाकार भी आएंगे। इसी तरह भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी यहां पहुंचने वाले हैं। पायलट बाबा ने बताया कि शिविर में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ज्यादातर कलाकार चार फरवरी से यहां आना शुरू करेंगे।

इसी तरह स्वामी चिंदानंद के आश्रम में अभिनेता विवेक ओवराय के अलावा अन्य फिल्मी हस्तियों के आने की तैयारी चल रही है। इसके आलवा मध्य प्रदेश के दद्दाजी के आश्रम में अभिनेता आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे के अलावा कुछ विदेशी कलाकार भी आएंगे। स्वामी अवधेशानंद गिरी के शिविर में अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी के अलावा कई दूसरे कलाकर भी आएंगे। इसके अलावा कई प्रदेशों के कलाकारों को भी यहां बाबाओ  ने अपने शिविरों में आमंत्रित किया है। जिसमें असमयिां, बंंगाली कलाकारों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के हीरो हिरोइन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें