गंगा मंच पर बुधवार को गंगा भजनों की गूंज और कलाकारों की "सधी सुर लहरी" पर स्नानार्थी खूब झूमे। कलाकारों ने भजनों से जहां मनोरंजन किया वहीं गंगा की निर्मलता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या रोकने का संदेश भी दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नियमित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में स्नानार्थियों के साथ श्रद्वालुओं ने गंगा मईया के भजनों पर सुर भी मिलाए और जयकारे भी लगाए। कलाकारों ने संगम स्नान करने आए श्रद्वालुओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटियों की उपयोगिता बताकर भ्रूण हत्या रोकने का संदेश गीतों-भजनों के माध्यम से दिया।