फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: आशुतोष राणा ने बनाए पार्थिव शिवलिंग, विधिपूर्वक किया पवित्र मिट्टी का पूजन-अर्चन

Fri, 01 Feb 2019 06:39 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ashutosh rana
विज्ञापन

गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा के सेक्टर सात स्थित शिविर में गुरुवार से विधि-विधान के साथ सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण आरंभ हुआ। पहले दिन जाने-माने फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग बनाए। इस दौरान वहां भजन एवं जयकारों का क्रम भी लगातार चलता रहा।   

विज्ञापन


इसके पहले पवित्र मिट्टी का वैदिक रीति से पूजन-अर्चन हुआ। उसके बाद भक्त मंडल से जुड़े शिष्यों ने शिव के प्राथमिक स्वरूप गोली काटने का काम किया। शिवलिंग निर्माण के साथ ही वृदांवन की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन भी आरंभ हुआ।

इसे देखने के लिए शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। शिविर में देश-विदेश के विभिन्न प्रांतों से शिष्य यहां पहुंचे हैं। शाम को मैहर मंदिर के मुख्य पुजारी देवी प्रसाद भी यज्ञ स्थल पहुंचे और दद्दा से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें