विहिप की धर्म संसद का मंच कुंभ मेला शिविर में तैयार किया जा रहा है। इसमें कुल 150 प्रमुख संत मंच पर अपना स्थान ग्रहण करेंगे। इन संतों के साथ विहिप के चुनिंदा पदाधिकारी मंच साझा करेंगे। मंच के दूसरे भाग में 300 अन्य संत बैठेंगे। विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि मंच की साइज 40 गुणे 90 फीट है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने बताया कि, धर्म संसद में संतों की भी बात रखी जानी है और संत ही इसमें शामिल हो रहे हैं। इसी वजह से अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष होने के नाते मैं शामिल होने जा रहा हूं।
विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय का कहना है कि, ‘धर्म संसद के लिए आमंत्रण तकरीबन बांटा जा चुका है। प्रमुख संतों ने भी आने की हामी भरी है। शिविर में इसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। इसमें पांच हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं।’