फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: तीसरे शाही स्नान के बाद अब काशी की बारी, तस्वीरों में देखें नागाओं के जाने की तैयारी

Mon, 11 Feb 2019 10:55 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Naga Sadhu
वसंत पंचमी के तीसरे और आखिरी शाही स्नान के बाद सोमवार से अखाड़ों में नागा संन्यासियों, बैरागियों और उदासीन परंपरा के साधु-संतों की विदाई शुरू हो गई। अब सभी 13 अखाड़ों के नागा साधु 2022 के हरिद्वार कुंभ में मिलेंगे। नागाओं के शिविर समेटे जाने लगे हैं। महाशिवरात्रि तक चलने वाले कुंभ मेले से अखाड़ों के संतों और नागाओं की रवानगी के साथ ही सुबह से शाम तक सैकड़ों शिविर उखाड़ लिए गए। जहां नागाओं के धूनों पर देश-दुनिया के आस्थावानों, पर्यटकों का मजमा लगा रहता था, वहां शाम को सूना-सूना सा माहौल दिखा। अब महीने भर काशी में मोक्षदायिनी गंगा के तट पर नागाओं का प्रवास होगा। 

विज्ञापन

2 of 6
Kumbh 2019
सेक्टर-16 में तरह-तरह के वेश बाना वाले भस्मी-भभूत पोते नागाओं के शिविर उतरने लगे हैं। ट्रकों, जीवों व अन्य वाहनों पर टेंट, छोलदारी लादने का सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा। दिगंबर अनी अखाड़ा, जूना अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा के बाहर लगे सैकड़ों टेंट समेट लिए गए। प्रयाग से नागाओं के काशी कूच का सिलसिला आरंभ हो गया। अब नागा संन्यासी काशी में गंगा तट पर महीने भर महाशिवरात्रि तक प्रवास करेंगे।

(सभी फोटो- अनिरुद्ध पांडे, अमर उजाला)
विज्ञापन

3 of 6
Kumbh 2019
काशी प्रवास के लिए सभी 13 अखाड़ों के कई महामंडलेश्वरों, महंतों ने विदाई ले ली। पंचदशनाम जूना अखाड़े की संन्यासिनी सभा के माईबाड़े की संन्यासिनियों के कढ़ी-पकौड़ा की रस्म अलख दरबार में पूरी हो गई। इसी के साथ श्रीमहंत मीरापुरी, यशोदा गिरि समेत सौ से अधिक संन्यासिनियों ने भी रवानगी कर दी। जूना अखाड़े में मंगलवार को कढ़ी-पकौड़ा होगा। इसके बाद धर्म ध्वजा उतारी जाएगी।

4 of 6
Kumbh 2019
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने दिव्य कुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जाताया। उन्होंने कहा कि अखाड़ों ने इस सबसे बड़े संत समागम के जरिए विश्व समुदाय को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया है। उन्होंने कुंभ की दिव्यता की सराहना की। 
विज्ञापन

5 of 6
Kumbh 2019
हिंदू संस्कृति को मिली मजबूती: हरि गिरि
अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि ने तीर्थराज प्रयाग, द्वादश माधव परिक्रमा शुरू होने और पहली बार अकबर के किले में अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने को हिंदू संस्कृति के उत्थान का द्योतक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kumbh 2019
काशी में नागाओं को मिलेगा प्रमाण पत्र 
प्रयागराज के कुंभ में नागा संन्यासी, महामंडलेश्वर, महंत बनने वाले संतों को काशी में प्रमाण पत्र दिया जाएगा। काशी में रहकर यह संत कागज बनवाएंगे। महाशिवरात्रि के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उस दिन बाबाविश्वनाथ का पहला दर्शन अखाड़ों के नागा संन्यासी करेंगे। इसके बाद आम भक्तों का प्रवेश होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें