फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ भाजपा के हो गए कुमार नारायण 

Thu, 09 May 2019 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 (फाइल फोटो)
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार नारायण ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। केपी ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री एवं महापौर का चुनाव लड़ चुके कुमार नारायण ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद सपा पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि बिना सिद्धांत की पार्टी सपा में सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण ही होता है। 
विज्ञापन


कुमार नारायण यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के प्रति दोहरे रवैये की वजह से ही उन्होंने सपा का दामन छोड़ा। कुमार नारायण के अलावा कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग संगठन मंत्री अर्जुन सिंह रावत ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। टैगोर टाउन स्थित  संध्या गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दोनों ही नेताओं को कमल फटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों नेताओं के साथ सपा और कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शंभू नाथ श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश  चंद्र गुप्ता, शलभ श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें