फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime case : पलक झपकते ही लूट-छिनैती करने में माहिर कुलमुन अब आया पुलिस के शिकंजे में

Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंदरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से संदिग्ध युवक पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिला। हिरासत में थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह लुटेरा है जो कई वारदातें कर चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती पुलिस ने लूट-छिनैती की कई वारदातें कर चुके अवधेश कुमार उर्फ कुलमुन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को गश्त पर थी।

विज्ञापन



इसी दौरान मंदरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से संदिग्ध युवक पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिला। हिरासत में थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह लुटेरा है जो कई वारदातें कर चुका है। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसओ ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। 

एसएसएल हॉस्टल में आधी रात बमबाजी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल हॉस्टल में बमबाजी की गई। आधी रात हुई इस घटना में चौकीदार रंजीत कुमार धुरिया उर्फ राजू बाल-बाल बच गया। उसने पुलिस को बताया कि आधी रात वह छात्रावास में घूम रहा था तभी उपभवन के पास एक बम आकर गिरा। जोरदार धमाका सुनकर हॉस्टल में रहने वाले छात्र आ गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है।


चलती ट्रेन में मोबाइल छीनकर भागा बदमाश
प्रयागराज। दारागंज में चलती ट्रेन में कुणाल प्रताप वर्मा का मोबाइल छीन लिया गया। सीतापुर के महोली कुसैला गांव के रहने वाले भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि वह योग नगरी एक्सप्रेस से जा रहा था। ट्रेन प्रयागराज संगम स्टेशन से बक्शी एसटीपी के पास पहुंची थी कि तभी बदमाश उससे मोबाइल छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन

जज के बेटे का नंबर किया हैक
जार्जटाउन में जज के बेटे व अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर हैक कर अभद्र मैसेज भेजा गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले एक माह से अनजान नंबर से अभद्र मैसेज आ रहे थे जिसकी शिकायत उन्होंने की थी। अब नंबर हैक कर अन्य लोगों को अभद्र मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


रिटायर्ड कर्मी के खाते से 15 हजार उड़ाए
होमगार्ड कार्यालय के रिटायर कर्मचारी मोहनलाल के खाते से 15 हजार रुपये उड़ा दिए गए। राजापुर निवासी भुक्तभोगी ने कैंट पुलिस को बताया कि अज्ञात नंबर से फोन कर खुद को बैंक कर्मी बताकर साइबर ठग ने आधार नंबर और ओटीपी पूछकर यह ठगी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


साइबर ठगों ने युवती को धमकाया, मांगे रुपये
कैंट में किरन नाम की युवती से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उसे ऑनलाइन फार्म भरने का काम करने का झांसा दिया गया। इसके बाद छह दिनों में 500 फार्म भरवा लिए गए। एक दिन अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें बताया गया कि आपके खिलाफ  विधिक कार्रवाई हो रही है। इसे रद्द कराना है तो 25 हजार रुपये देने होंगे। कैंट पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें