फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप सिंह राज्य विवि के परीक्षा नियंत्रक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय को स्थायी परीक्षा नियंत्रक मिल गया है। कुलदीप सिंह को राविवि का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। यहां तैनात रहीं डॉ. विनीता यादव को सिद्धार्थ विवि, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. विनीता यादव की राविवि में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनाती पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल में की गई थी। हालांकि, बाद में उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई और कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक को कार्यभार सौंप दिया गया। लेकिन, अब फिर से राविवि को स्थायी परीक्षा नियंत्रक मिल गया है। कुलदीप सिंह अब तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात थे। उन्हें अब राविवि का परीक्षा नियंत्रक बनाकर भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
वहीं, डॉ. विनीता यादव को सिद्धार्थ विवि, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर स्थानांतरित करते हुए उन्हें परीक्षा नियंत्रक पद के सापेक्ष संबद्ध कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले राविवि में 11 विषयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की गई है। विवि को दो दर्जन नए शिक्षक मिल गए हैं। नए शिक्षकों की तैनाती के साथ ही उनमें से 11 शिक्षकों को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। साथ ही डीन, प्रॉक्टर और पीआरओ के पदों पर पर शिक्षकों को नियुक्त कर दिया गया है और अब सीपीआई कैंपस स्थित विवि परिसर को नैनी स्थित नवनर्मित परिसर में शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें