फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हो क्षत्रिय समाज

Thu, 02 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बुधवार को अलोपीबाग में आयोजित कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ सांसद हरिवंश सिंह का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने कहा कि  क्षत्रिय समाज उपजातियों और वर्ण व्यवस्था में बंट गया है। समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारों की हत्या की सीबीआई जांच की भी मांग की। पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने समाज के विकास पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति आरपी सिंह ने की।
विज्ञापन


समारोह में  पांच से 20 जुलाई तक एक लाख सदस्य बनाए जाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही इलाहाबाद में क्षत्रिय भवन बनाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने महिलाओं को समाज में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की बात कही। महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री कुंवर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि उन्हें लखनऊ में सरकारी दर पर पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिससे वहां महाराणा प्रताप संग्रहालय और छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाया जा सके। समारोह में आयोजक डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। समारोह से पूर्व जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें