prayagraj news : संगम पर मां गंगा को दुग्ध अर्पित करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : prayagraj
उद्घाटन सत्र में पांच राज्यों से आए 600 से ज्यादा गंगा समग्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हजारों वर्षों से मां गंगा के विषय में हम कथाएं सुनते आ रहे हैं । उनकी स्मृति हमारे जीवन का आधार है। आध्यात्मिक शांति के लिए हम मां गंगा का पूजन करते हैं, यह हमारी परंपरा है । 800 वर्ष पराधीनता के कारण कुछ बातें छूट गई। उस दौरान हमने प्राणों की रक्षा की एवं धर्म की भी रक्षा की। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंहल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में बढ़ते प्रदूषण एवं जल प्रवाह को जगह-जगह रोके जाने से विचार आया कि इसके निर्मलीकरण के लिए काम होना चाहिए।
prayagraj news : संगम पर गंगाजी का पूजन करते मोहन भागवत।
- फोटो : prayagraj
इस अभियान को एक सूत्र में बांधने का कार्य हो। इसी के बाद गंगा समग्र ने गंगा के निर्मलीकरण पर काम शुरू कर दिया। सभी पंथ, संप्रदाय के कार्यकर्ता जनसामान्य में निर्मल गंगा एवं अविरल गंगा का भाव जागृत करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इस दौरान जल संरक्षण, गंगा घाट का निर्माण, पौधरोपण जैसे तमाम कार्य गंगोत्री से गंगासागर तक चल रहे हैं। शनिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में होने वाले सत्र में आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
गंगा के बाद यह अभियान यमुना के लिए भी चलाना है। गंगा निर्मल होगी यह आत्मविश्वास लोगों के बीच लाना भी संगठन का उद्देश्य है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष गौतम, संगठन मंत्री मिथिलेश नारायण, क्षेत्रीय संयोजक चिंतामणि सिंह आदि उपस्थित रहे।