फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : केपी ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर लगाया चुनाव में धांधली करने का आरोप, कहा- बदलाव जरूरी

Fri, 29 Sep 2023 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आभा ने कहा कि केपी ट्रस्ट की स्थापना समाज के उत्थान के लिए की गई थी, लेकिन वर्तमान पदाधिकारी सिर्फ अपना और अपने परिवार के लोगों का विकास करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करतीं भाजपा नेता आभा श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपी ट्रस्ट की सदस्य और भाजपा नेता आभा श्रीवास्तव ने केपी ट्रस्ट के वर्तमान पदाधिकारियों पर चुनाव में मनमानी और धांधली करने का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आभा ने कहा कि केपी ट्रस्ट की स्थापना समाज के उत्थान के लिए की गई थी, लेकिन वर्तमान पदाधिकारी सिर्फ अपना और अपने परिवार के लोगों का विकास करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन












जो भी सदस्य उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करता है उसका या तो नामांकन पत्र खारिज कर दिया जाता है या फिर सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। केपी ट्रस्ट सिर्फ एक परिवार की संपत्ति बनकर रह गई है। समाज के उत्थान के लिए बदलाव जरूरी है। चौधरी परिवार को केपी ट्रस्ट से मुक्त किया जाना चाहिए, तभी कायस्थ समाज का विकास और उत्थान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें