महाकुंभ 45 दिन तक चलेगा। आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित इस बार के महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को हो गया है, लेकिन पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को होगा। इस बार के कुंभ में तीन अमृत स्नान होंगे और इसके अतिरिक्त तीन ऐसी तिथियां होंगी, जिन पर स्नान करना भी काफी शुभ माना जाएगा।
संगम तट से शानदार तस्वीरें
- फोटो : Prayagraj District Administration
इन पवित्र नदियों पर कुंभ का होता आयोजन
महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, महाकुंभ का आयोजन 12 वर्षों में किया जाता है। जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के संगम , हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, और नासिक में गोदावरी नदी पर किया जाता है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है।