फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग लूटने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए सगे भाई

Tue, 03 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सफाई कर्मचारी मंगल प्रसाद के दो बेटे मंगलवार की शाम ललित नगर रेलवे कालोनी के समीप पतंग लूटने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके बड़े बेटे सोनू (14) की मौत हो गई तो दूसरा बेटा मोनू (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन पुलिस को जानकारी दिए बिना सोनू का शव और घायल मोनू को घर ले आए। जब पुलिस को सूचना मिली तो सूरजकुंड चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


हादसा शाम पांच बजे के आसपास निरंजन सिनेमा के पास हुआ। मंगला प्रसाद के चार बेटों और तीन बेटियों में दूसरे नंबर का सोनू एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में नौवीं का छात्र था। उसका छोटा भाई मोनू भी इसी कॉलेज में सातवीं में पढ़ता है। शाम को दोनों बच्चे कालोनी के पास ही पतंग उड़ाने गए थे। उसी बीच एक पतंग कट कर कालोनी की ओर आने लगी तो दोनों भाइयों की नजर उसी पर टिक गई। दोनों को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि वह ट्रैक के बीच में आ गए है। दोनों पतंग को लपकने की कोशिश कर रहे थे तभी एक ट्रेन आ गई। धक्का लगते ही दोनों भाई दूर जा गिरे। सोनू का सिर फट गया और मोनू भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पास ही पतंग उड़ा रहे बच्चों ने हादसे को देखा तो मंगला प्रसाद के घर पर खबर दी। घर वाले भागकर पहुंचे और टेंपो से बच्चों को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। मोनू के सिर पर भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसको रेलवे अस्पताल के लिए डिस्चार्ज कराके ले गए। परिजन अस्पताल की जगह उसे घर लेकर चले आए। जब अस्पताल से पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो खोजबीन शुरू हुई। बताया जा रहा है कि यार्ड से किसी ट्रेन को जंक्शन ले जाते वक्त हादसा हुआ। ट्रेन का नाम नौचंदी एक्सप्रेस बताया गया लेकिन पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें