Kinnar Akhia encircles Kotwali in protest against FIR
- फोटो : CITY DESK
एफआईआर के विरोध में किन्नरों ने कोतवाली का किया घेराव
प्रयागराज। किन्नरों के आपसी विवाद के बाद अतरसुइया में छोटी बेगम ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो गुरुवार को किन्नर समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। किन्नर अखाड़े की प्रयाग पीठाधीश्वर टीना मां के नेतृत्व में एफआईआर रद करने की मांग की गई।
किन्नरों में क्षेत्र बंटवारे को लेकर सदियापुर करेली की छोटी बेगम का अन्य किन्नरों से विवाद चल रहा है। छोटी बेगम का आरोप था कि फोन उसे जान से मारने की धमकी दी गई। छोटी बेगम ने अतरसुइया थाने में काल रिकार्ड दिया तो नंदनी, तराना, सलमा और टीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गुुरुवार को किन्नर अखाड़े की प्रयाग पीठाधीश्वर टीना मां के नेतृत्व में किन्नर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी बेगम दूसरे के एरिया में दखल दे रही है। उसे रोका गया तो उसने धमकी दी। पुलिस ने उल्टी रिपोर्ट दर्ज कर ली। नारेबाजी कर एफआईआर रद करने को कहा गया।